नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर 6 जुलाई से 12 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 6 जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे ओम बाबा मंदिर से श्रीमद् भागवत की कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी जो भागवत कथा आयोजन स्थल राधा कृष्ण मंदिर बगिया बारहसैनी पर पहुंचकर संपन्न होगी। कलश यात्रा के पश्चात दोपहर 2:00 बजे से आचार्य शैलेंद्र दीक्षित द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन संजीव कुमार ने नगर की सम्मानित धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में नौरंगाबाद स्थित ओम बाबा मंदिर पर प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा में शामिल होने एवं बगिया बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण धाम प्रांगण में भागवत कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें