नगर के प्राचीन रामबाग परिसर को लेकर काफी समय से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी विवेकशील राघव द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की भनक कलकत्ता में बैठे नागा साधुओं को लगते ही वे आज नगर में आये और रामबाग मंदिर का निरीक्षण किया।
कलकत्ता के कल्याणी आश्रम से भेजे गए नागा साधू अजयगिरी महाराज ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए लड़ रहे लोगों रक्षा सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। नागा साधु अपना अधिकार किसी को नहीं लेने देते। शीघ्र ही इस दुर्दशा की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाएगी और इस समस्या का शीघ ही समाधान होगा। उन्होंने संघर्ष समिति प्रमुख विवेकशील राघव और उनकी टीम के साथ मंदिर स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इसी दौरान लोकेश्वर महादेव मंदिर सहित भूतेश्वर मंदिर पर रुद्राभिषेक कर दैवीय शक्तियों को जागृत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश राघव, पंकज यादव, अतुल यादव, संजीव पुंढीर, मोनू झा, अनुराग झा, देवेंद्र सविता, पंकज शर्मा, कमलेश शर्मा, गजेंद्र परमार, कुंजबिहारी लाल वर्मा, रूपकिशोर शर्मा, केशव माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें