बिजली पुरदिलनगर पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया । यह धरना संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांडेय आव्हान पर जिले के सभी उपखंड व खंड कार्यालयों पर किया गया । जिसमें प्रमुख मांगे विधुत विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बनाये गए आउटसोर्सिंग सेवा निगम में शामिल किया जाना, समय समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना, पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी उपलब्ध कराना व हटाये गए कर्मचारियों को पुनः काम पर वापस लाना है । साथ कमर्चारियों द्वारा बताया गया कि उनसे कम मानदेय में 24 घंटे कार्य कराया जाता है कोई कार्य शेड्यूल नही है कर्मचारियों की भारी कमी होने के कारण प्रदेश में 49 दिनों में 56 विधुत दुर्घटनाये हुई जिन्हें लेकर काफी रोष व्यक्त किया गया ।
@#समाचार24news
पुरदिलनगर रिपोर्टर बौबी जाखेटिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें