गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, सिकंदराराऊ की टीम द्वारा नगर के प्रमुख राठी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जनजागरण करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनआंदोलन से जोड़ना रहा।
अभियान के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए और गौ संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक कर गौ संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील भी की।
कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं गौ माता के जयघोष के साथ हुआ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें