ननिहाल से वापस लौट रहा युवक लापता
ननिहाल से अपने गांव दौकेली आ रहा युवक मंगलवार की दोपहर से लापता हो गया है। लापता युवक के भाई ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
महेश कुमार पुत्र यादराम निवासी गांव दौकेली ने बताया कि उसका बड़ा भाई नरेश कुमार (36) अपने मामा के पास फिरोजाबाद से मंगलवार को अपने घर के लिए बस में बैठकर आ रहा था। हालांकि वह घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद युवक का सुराग नहीं लग सका है। परिजनों को युवक की चिंता सता रही है।


एक टिप्पणी भेजें