सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एटा:10 सालों से खाद की सरकारी सुसाइटी पड़ी बंद,गोदाम में रखी सड़ रही खाद,शराबियो की जमती है महफिल

 *एटा:10 सालों से खाद की सरकारी सुसाइटी पड़ी बंद,गोदाम में रखी सड़ रही खाद,शराबियो की जमती है महफिल

अन्नदाता खुद भूखे रह करके सभी का पेट भरता है। लेकिन इस समय किसानों को जनपद एटा में सुबह सुबह खाद लेने के लिए जनपद की विभिन्न सुसाइटियो पर लाइन लगानी पड़ जाती है।आगरा और फिरोजाबाद जिले में एक एक किसान की मौत हो चुकी है।


वही दूसरी तरफ जनपद एटा के जिला मुख्यालय से करीब 62 किमी दूर कस्बा राजा का रामपुर की खाद की सुसाइटी लगभग 10 सालो से बंद पड़ी हुई है।जिससे किसानों को खाद बाजार में उपस्थित उर्वरक विक्रेताओं से खरीदनी पड़ रही है। दबे लहजे में किसानों ने बताया हम को खाद कुछ महंगी जरूर मिलती है लेकिन मिल तो जाती है। अगर सुसाइटी चल रही होती तो हमको भी कुछ फायदा मिल जाता।एक तो बारिश ने हम लोगो की फसलों को बर्बाद कर दिया ऊपर से अब खाद की बाजार में कमी चल रही है। राजा का रामपुर में स्थित एक खाद विक्रेता ने बताया डीएपी अभी हमारे पास नही है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


*10 सालो से बंद पड़ी खाद की सुसाइटी*


कस्बा राजा का रामपुर क्षेत्र की खाद की सुसाइटी कस्बा से करीब 500 मीटर दूर रायपुर गांव के पास स्थित है। जहा की सुसाइटी की हालत बेहद गंभीर नजर आती है। मिली जानकारी के अनुसार ये सुसाइटी करीब 10 सालों से बंद पड़ी हुई है।जो अब शराबियो का अड्डा बन चुका है और वहा पर उपले इत्यादि बनाए जा रहे है और बनी हुई बिल्डिंग के खेत छतिग्रस्त हो रहे है। सुसाइटी इमारत में रखी हुई बिल्डिंग में रखे हुए अभिलेख भी अपनी आखिरी जिंदगी जी रहे है।


*सुसाइटी के गोदाम में रखी खाद हो रही खराब*


सरकारी पैसे की बेकदरी कैसे होती है इसकी एक अनूठी बानगी भी इस खाद की सुसाइटी पर भी देखने को मिलती है।खाद की गोदाम में रखी हुई खाद की बोरियां खराब होती हुई नजर आ जाती है। जब इस मामले पर सुसाइटी के बारे में अमर उजाला ने पड़ताल की तभी इस सुसाइटी के केयरटेकर रामसनेही शाक्य जो की रायपुर गांव के निवासी है जो बताते है इस गोदाम के अंदर करीब 180 बोरी खाद रखी हुई है जो जम गई है। ये सुसाइटी 2012 से  बंद है तब से इसे कोई देखने तक नही आया है। सोसायटी में 135 बोरी यूरिया की खाद है और 45 बोरी डीएपी खाद है जोकि 2012 से इसी गोदाम में बन्द पड़ी है। पहले मैं इसमें नौकरी कर रहा था अब मेरा बेटा नौकरी कर रहा है जिसका कोई भुगतान अभी तक न मुझे दिया गया न ही मेरे बेटे को दिया गया। 


*बंद पड़ी हुई सुसाइटी बनी शराबियो का अड्डा*


विगत 12 सालो से बंद पड़ी हुई सुसाइटी का इस्तेमाल क्षेत्र के शराबियो के द्वारा बखूबी से किया जा रहा है। इसके आसपास शाम को पीयक्कड़ो का जमावड़ा लग जाता है। वहां पर पड़े हुए शराब की खाली बोतलें और खाली टेट्रा पैक इस बात की बानगी है।


*अधिकारियों की सफाई की अलग अलग कहानी*


अधिकारियों की अनदेखी के चलते हुए जब अमर उजाला ने इस सहकारी समिति के सचिव हरी सिंह सहकारी बैंक के मैनेजर गणेश यादव और ए आर कोपरेटिव महावीर सिंह से बात की तो सभी ने इसकी अलग अलग समस्याएं बताई है। लेकिन इन अधिकारियों ने समाधान के बारे में कोई बात नही की है।


सुसाइटी के सचिव हरी सिंह बताते है इस सुसाइटी का मेरे पास एडिशनल चार्ज है।जिसका मैने चार्ज लिया है मेरे पास केवल आफिस और एक गोदाम की चाबी है जो बिल्कुल खाली है।इसके अंदर खाद है जिसकी मुझे जानकारी नहीं है।


वही राजा का रामपुर के सहकारी बैंक के मैनेजर ने बताया है अभी लगभग 6 महीने पहले हमने यहां का चार्ज लिया है।कैश कैरी की दिक्कत है। हमारे पास फंड नहीं है क्योंकि पिछले पैसे की वसूली नहीं हो पाई है और खाद नही मंगवा पा रहे है। जिसके कारण से इस सुसाइटी से खाद का वितरण नही हो पा रहा है। बिल्सड पुवाया के सचिव को राजा का रामपुर सुसाइटी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। 


एटा के ए आर कोपरेटिव महावीर सिंह ने बताया है यहां की सुसाइटी पर खाद वितरण इस सुसाइटी पर नही होता है। इसका खाद का वितरण बिलसड़ पुवायां की सुसाइटी पर होता है। किसानों को खाद दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...