चिकित्सक एक गलत इलाज से बिगड़ी महिला की हालत, रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस को दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए झोलाछाप चिकित्सक और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
रवि कुमार पुत्र सालिकराम निवासी गांव नगला हरी थाना सिकंदराराऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि 23 अक्टूबर को उसकी पत्नी नूतन देवी उम्र करीब 20 वर्ष ने अलीगढ़ क्वार्सी रोड पर स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन के द्वारा बेटी को जन्म दिया था। हॉस्पिटल से दवा देकर 26 अक्टूबर 2022 को पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया गया। घर आने के बाद मैं अपनी पत्नी के ऑपरेशन के टांकों पर पट्टी करवाने की राय लेने के लिए केजीएन के पास स्थित चिकित्सक की दुकान पर गया तो चिकित्सक व उसकी पत्नी ने कहा कि हम तुम्हारी पत्नी को ठीक कर देंगे और कहीं पर मत ले जाना । अलीगढ़ के हॉस्पिटल से दी गई दवा को भी बेकार बताते हुए उसे बंद करा दिया। उसके द्वारा पट्टी कराने के दौरान दी गई दवा व इंजेक्शन लगवाता था जिसके बाद पत्नी के टांकों में इंफेक्शन हो गया और और मेरी पत्नी की हालत गंभीर होती गई। पत्नी के पेट में घाव हो गए हैं। 9 नवंबर को उक्त चिकित्सक ने हालत देखते हुए बाहर अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने की सलाह दी। मेरी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। कोई भी घटना घटित हो सकती है । उक्त चिकित्सक के पास ले जाने से पहले मेरी पत्नी की तबीयत ठीक थी। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, मैं उसके इलाज में अब तक 19500 रुपये खर्च कर चुका हूं।


एक टिप्पणी भेजें