ग्राम प्रधान ने किया नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास
ग्राम पंचायत बसई बावस के माजरा ग्राम नगला बक्शा में यू टाइप की नाली व इण्टर लाकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को ग्राम प्रधान हेमलता एवं ठेकेदार दुशासन ने भूमि पूजन करके किया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार जाटव ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराना होती है ।विकास कार्य कराने वाला जनप्रतिनिधि ही जन अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला सोसल मीडिया प्रभारी किसान यूनियन किसान भानु संजय कुमार जाटव , पूर्व ग्राम प्रधान ऊषा बघेल, लाखन सिंह बघेल, मोहर सिंह बघेल , चरन सिंह अध्यापक , महावीर सिंह , कौशल किशोर, सुरेश चन्द्र भाटिया ,मनोज जाटव आदि ने उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें