सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बालिकाएंवर्ग में प्रतिष्ठा तो बालक वर्ग में संचित ने मारी बाजी

 बालिकाएंवर्ग में प्रतिष्ठा तो बालक वर्ग में संचित ने मारी बाजी



बाल दिवस पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

अलीगंज- बाल दिवस के मौके पर नगर के जीडी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा एवं बालक वर्ग में संचित गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं संयुक्त प्रतियोगिताओं मंे भी बच्चों ने बढ-चढकर हिस्सेदारी निभाई। विद्यालय के प्रबंधक सुल्तान सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सुल्तान सिंह यादव ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरान्त विद्यालय मे विभिन्न प्रकार के खेलो जैसे कबड्डी, खोखो, चेश, रेस का आयोजन हुआ। हाउस -वाइज जूनियर और सिनियर बच्चों ने प्रतिभाग किया।  चेश के प्रतिभागियों में मंगलेश्वर, प्रियांशु, उदिप, आयुष, अंश, अक्षत, रुद्र, सक्षम, शिवान्श, अक्षय, सागर, विशाल ने प्रतिभाग किया। अन्तिम चेस विजेता रिद्धि प्रथम एवं खुशी उपविजेता रही। बालिका वर्ग मे बैडमिंटन मे विजेता प्रतिष्ठा एवं उपविजेता अनुष्का तथा बालक वर्ग मे विजेता संचित गुप्ता तथा उप विजेता आयुश रहे। कबडडी सिनियर मे नालन्दा हाउस एवं जूनियर वर्ग मे तक्षशिला हाउस विजेता रहे।

वहीं रेस प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग मे शिखा एवं बालक वर्ग मे अभय प्रताप विजेता रहे। खो-खो प्रतिभागियों मे यशिका, रिया, अदिबा, सान्वी, आराध्या, अपूर्वा, शालिनी, वैष्णवी, आस्था आदि शामिल थे। सुर्यान्श, साहिल, अक्षदीप, आर्यन, अभिनव, श्रुति, इशिता यादव, शालिनी, रिया, व्याख्या, आस्था, कौस्तुक, अनुष्का, प्रतिष्ठा आदि ने रंग मंच और अपने भाषण के माध्यम से नेहरु जी के जीवन गाथा को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडे जी ने भी अपने भाषण के माध्यम से नेहरू जी का जीवन परिचय देते हुए कहा कि नेहरु जी का बच्चो के प्रति विशेष लगाव था तथा वे हमेशा बच्चों के अधिकारो तथा उनके उत्थान के बारे में सोचते थे। उपप्रबंधक यश जी ने कहा कि बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बालको के अधिकारो को संरक्षित करना है। 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण, प्रबंधिका सुधा यादव, प्राचार्य त्रिपुरेश पांडेय, प्रदीप, फ़रहान, विनय गुप्ता, विकास, शिल्की , शिवानी, ज्योति गुप्ता मंदाकिनी, अभयदीप, अभय चौहान, ललित पाठक, आदिल, अभिषेक आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...