नाम बदल कर दूसरी शादी रचा रहे शौहर के खिलाफ महिला ने दी थाने में तहरीर, पड़ताल में जुटी पुलिस
नगर के मोहल्ला नगला शीशगर में एक परिवार में चल रही शादी की तैयारियों में उस समय रंग में भंग पड़ गया। जब शादी कर रहे युवक की पहली पत्नी की तहरीर पाकर कोतवाली पुलिस पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच गई । युवक की पहली पत्नी ने अपने शौहर पर नाम बदलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
एटा के न्यू ईदगाह कंपाउंड शांति नगर निवासी वजीहा पुत्री मुनीरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 7 मार्च 2021 को सिकंदराराऊ के मोहल्ला नगला शीशगर निवासी शरीफ पुत्र जीनत अली के साथ हुई थी । पीड़िता द्वारा अपने ससुरालीजनों पति, जेठानी, ननदोई, भांजी एवं ननद के विरुद्ध उत्पीड़न करने का मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। जिसका अभियोग सीजेएम एटा के यहां विचाराधीन है। उसे अपने एक रिश्तेदार से पता चला कि मोहम्मद शरीफ अपनी अपना नाम बदलकर बिना कानूनी तलाक लिए मथुरा निवासी दूसरी लड़की के साथ दूसरी शादी कर रहा है। पीड़ित अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाली पुलिस को अपने शौहर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पाकर कोतवाली पुलिस मोहल्ला नगला शीशगर शादी वाले घर में पहुंच गई। जहां पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



एक टिप्पणी भेजें