हजारों रुपए की सिगरेट से भरा बैग अज्ञात चोर ने किया पार
नगर के बस स्टैंड पर अज्ञात चोर ने हजारों रुपए की सिगरेट से भरा बैग पार कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
महावीर जैन निवासी एटा सेल्समैन है। शनिवार को एटा से बैग में सिगरेट के पैकेट लेकर सिकंदराराऊ सप्लाई देने के लिए आए थे। बस स्टैंड पर एक दुकानदार को सिगरेट पहुंचा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चोर बैग उठाकर ले गया। जिसमें लगभग 70 हजार रुपये की सिगरेट भरी हुई थी। महावीर जैन हक्के बक्के रह गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका है।


एक टिप्पणी भेजें