सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीद जवान  की स्मृति में सीआरपीएफ द्वारा स्थापित की गई कॉलेज में शहीद पट्टिका

 शहीद जवान  की स्मृति में सीआरपीएफ द्वारा स्थापित की गई कॉलेज में शहीद पट्टिका


सहायक कमांडेंट ने की सहभागिता

सिकंदराराऊ

 सीआरपीएफ के 19 वीं बटालियन के शहीद सहायक उपनिरीक्षक जीडी शिशुपाल सिंह के स्मारक हेतु दो पट्टिकाएं गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित एक समारोह के दौरान उत्तराधिकारी शहीद की पत्नी प्रवेश यादव को सौंपी गई ,जो कॉलेज में स्थापित की जानी है। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके शहीद सैनिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर सहायक कमांडेंट राहुल सोलंकी ने जानकारी देते हुए कहा कि  सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के गांव लालगढी निवासी 19 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के  सहायक उपनिरीक्षक जीडी शिशुपाल सिंह की तैनाती  उड़ीसा राज्य के जिला नुआपादा के अंतर्गत भैंसादानी पटघारा क्षेत्र में थी । वह मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियान हेतु तैनात किए गए थे। 21 जून 2022 को  माओवादियों का सामना करते हुए वह शहीद हो गए थे। उनकी शिक्षा सिकंदराराऊ के गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज में हुई थी। 21 जून को सेक्शन नंबर 4 जहां उनकी तैनाती थी के ऊपर नक्सलियों द्वारा तीन तरफ से गोली मोर्टार तथा पीएनजी द्वारा भारी फायरिंग की गई । ड्यूटी पर तैनात सेक्शन ने फायरिंग का जवाब दिया। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेक्शन द्वारा जोरदार जवाबी फायरिंग को देखते हुए नक्सली घने जंगल एवं भारी वर्षा का फायदा उठाकर भाग निकले। इस गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने चुस्ती और दुरुस्ती दिखाते हुए नक्सलियों का डटकर सामना किया और उन्हें भागने पर विवश कर दिया। लेकिन इस पूरी घटना क्रम में सहायक उपनिरीक्षक जीडी शिशुपाल सिंह नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर सोमवार को सहायक कमांडेंट राहुल सोलंकी एवं जीडी कृष्ण कुमार शहीद की स्मृति पटकाएं लेकर गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक पट्टिका स्कूल में लगाई गई तथा एक पट्टिका शहीद की उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती प्रवेश यादव को सुपुर्द की गई। 

उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने कहा कि  देश को आजाद कराने के लिए अनेक देशभक्तों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया। तब जाकर हमारे देश को आजादी मिली थी। आज हमारे देश के जवान इस आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने में पीछे नहीं है । जब भी राष्ट्र पर कहीं कोई आंच आती है तो बढ़-चढ़कर समर्पण के साथ अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं। शहीद शिशुपाल सिंह ने सिकंदराराऊ का गौरव बढ़ाया है। 

इस अवसर पर कालेज प्रबंधक कामिनी वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य संजय कुमार वार्ष्णेय ,पुष्पेंद्र दीक्षित, रजत शर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, भूप्रकाश, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...