गंदगी फैलाने पर पांच दर्जन किए हुए चालान
अलीगंज- नगर में जगह-जगह गंदगी, कूढा-करकट करने पर पांच दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है। उक्त लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा 50 रूपए की धनराशि वसूली गई। उक्त धनराशि को न्यायालय में जमा किया जाएगा।कोतवाली के उपनिरीक्षक राधाचरन शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा नगर में ठेला, खोमचा आदि लोगों द्वारा दोना आदि फेंकने पर यह कार्यवाही की जाती है। उन्होंने चाट पकौडी आदि सामग्री बेंचने वालों को चेतावनी दी है कि अगर वह पुनः कूडा करकट करते हैं तो उनके खिलाफ 50 रूपए से अधिक की वसूली की जा सकती है।



एक टिप्पणी भेजें