रतनपुर बाईपास के निकट मिला भिखारिन महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 रतनपुर बाईपास के निकट मिला भिखारिन महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकंदराराऊ 

अलीगढ़ रोड पर रतनपुर बाईपास के निकट एक भिखारिन महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बता दें कि लालू निवासी टोंक राजस्थान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां भीख मांग कर गुजारा कर रहा था । अलीगढ़ रोड स्थित रतनपुर बाईपास के निकट महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2