बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छापा मारकर किया सील 

 बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छापा मारकर किया सील 



सिकंदराराऊ 

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ बुधवार को नगर के कासगंज रोड स्थित नंदिनी नर्सिंग होम पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान डॉक्टर एवं उचित स्टाफ और रजिस्ट्रेशन न होने के कारण हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 

बुधवार की दोपहर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर छापामार कार्रवाई के लिए सिकंदराराऊ पहुंचे। उन्होंने कासगंज रोड स्थित नंदिनी नर्सिंग होम पर छापा मारा तो यहां कोई भी प्रशिक्षित डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इतना ही नहीं हॉस्पिटल को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। यह देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने इस संबंध में तहसील प्रशासन को सूचना दी। कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया । जहां उनका उपचार किया गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि सिकंदराराऊ में कासगंज रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा था । जहां उचित डॉक्टर और स्टाफ भी मौजूद नहीं था  और हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। इस हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है तथा अन्य कार्रवाई के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2