दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को मारपीट कर किया गायब, परिजनों ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर में ससुराली जनों ने विवाहिता को मारपीट कर गायब कर दिया । पीड़ित विवाहिता के परिजन मंगलवार को एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की ।पीड़िता के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज में 50,000 रुपये और भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता को गायब करने अथवा हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।
सुरेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी गांव अलैहदीपुर थाना हसायन ने सिकंदराराऊ पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी 11 दिसंबर 2019 को हिंदू रीति रिवाज से लगभग पांच लाख रुपये खर्च करके जगमोहन पुत्र महावीर निवासी गांव लिहा थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के साथ की थी । लेकिन ससुरालीजन शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन कभी भैंस तो कभी 50,000 रुपये दहेज के रूप में अतिरिक्त रुपए की मांग को लेकर आरती को प्रताड़ित करते थे। यातनाएं देते थे । आरती के अब तक संतान पैदा न होने के कारण आए दिन और ताना देकर उसे जान से मारना चाहते थे। जिस के संबंध में उसकी बेटी उसे और परिवार के लोगों को फोन पर अपनी दुखद दास्तान बताती रहती थी। 6 नवंबर 2022 को उसकी बेटी से बात हुई थी। लेकिन मंगलवार की सुबह जब उसने बात करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठा और संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित ने गांव लेहा में पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन मनोज कुमारी पत्नी हरवीर सिंह निवासी लिहा से आरती की राजी खुशी लेने के लिए कहा तो उसकी बहन ने जगमोहन के घर जाकर आरती को तलाश किया तो परिवार के किसी भी सदस्य ने आरती का पता नहीं बताया और उसके साथ गाली गलौज देकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि हमने तो आरती को गायब कर दिया या मार दिया तू हमारा क्या करवा लेगी। इसकी सूचना मेरी बहन मनोज कुमारी ने मुझे फोन पर दी। गांव लिहा जाकर घटना की जानकारी की तो समस्त लोगों ने हमारे साथ भी गाली-गलौज की और आरती के विषय में कोई सही जानकारी नहीं दी। इससे आशंका है कि ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री को कहीं गायब कर दिया है या जान से मार दिया है।



एक टिप्पणी भेजें