चंद्र ग्रहण के कारण 1 दिन पूर्व मनाई गई देव दीपावली

 चंद्र ग्रहण के कारण 1 दिन पूर्व मनाई गई देव दीपावली

सिकंदराराऊ

मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण सूतक लगने के चलते सोमवार को 1 दिन पूर्व देव दीपावली मनाई गई। जहां घरों में रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। वहीं मंदिरों में भी घी के दिए जलाई गई । मंगलवार की शाम को चंद्रग्रहण होने के कारण सुबह 8:30 बजे से सूतक लग जाएंगे। इसलिए सोमवार की शाम को लोगों ने देव दीपावली धूमधाम के साथ मनाई। लोगों ने सुख समृद्धि एवं यश कीर्ति तथा वैभव की कामना की। 

देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन प्रातः काल उठकर गंगा में स्नान करना चाहिए। जिसके बाद सूर्य को जल अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2