जीटीरोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान चलाया गया
शुक्रवार को नगर में जीटीरोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दो दिन की चेतावनी दी। वहीं कुछ अतिक्रमण के सामानों को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर जब्त किया गया तथा जुर्माना वसूला। पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर हड़कंप की स्थिति रही।
मुनादी कराने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने जेई पारुल दीक्षित, लेखाकार कपिल कुमार सहित पालिका की टीम व जेसीबी साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत सब्जी मंडी से की। इस दौरान फुटपाथ व नाले पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर ईओ ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी। ईओ ने कहा कि वह अपने अपने अतिक्रमण को 2 दिन के अंदर हटा लें नहीं तो जुर्माना वसूलने के साथ जेसीबी मशीन से तोड़ करके सामान जब्त किया जायेगा। कुछ दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया तथा अनेक लोगों का सामान जब्त कर के ट्रैक्टर ट्राली में डालकर पालिका में लाकर जमा किया गया। पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जीटी रोड पर अफरा तफरी मच गई। और उन्होंने अपने अपने अवैध रूप से रखे सामानों को तुरंत हटा लिया वही जेसीबी मशीन भी कुछ अतिक्रमण को तोड़कर नष्ट भी किया।
ईओ श्रीचंद ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय दिया गया है। यदि दो दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें