रोडवेज बस तथा डीसीएम की टक्कर में आधा दर्जन घायल

 रोडवेज बस तथा डीसीएम की टक्कर में आधा दर्जन घायल

सिकंदराराऊ। 

एटा मार्ग स्थित  मंडी समिति के समीप बुधवार रात ओवरब्रिज के नीचे रोडवेज और डीसीएम कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली ले कर आ र्गई। वहीं मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

कैसरबाग डिपो लखनऊ की रोडवेज बस बुधवार रात यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। रात तकरीबन 11:30 बजे मंडी समिति के समीप रोडवेज सामने से आ रही डीसीएम आयशर कैंटर से भिड़ गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत से रोडवेज में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में रोडवेज में सवार छह यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रात्रि में मंडी समिति के समीप रोडवेज बस व आयशर कैंटर में भिड़ंत हो गई थी। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को कोतवाली ले कर आ गई। लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2