सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम आदमी पार्टी ने सिकंदराराऊ में 'झाड़ू चलाओ-गंदगी हटाओ' पदयात्रा निकाली

 आम आदमी पार्टी ने सिकंदराराऊ में 'झाड़ू चलाओ-गंदगी हटाओ' पदयात्रा निकाली


सिकंदराराऊ

 आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सिकंदराराऊ में 'झाड़ू चलाओ-गंदगी हटाओ' पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल के नेतृत्व में  पदयात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सिटी पैलेस में जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष श्रीमती दी ह्ररदेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत सचिव व जिला प्रभारी अशोक धनगर तथा ब्रज प्रांत सचिव राजकुमार सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान वार्ड संख्या 1 से कुंवरपाल सिंह, वार्ड संख्या 7 से आदित्य बघेल, वार्ड संख्या 11 से राजकुमार सिंह, वार्ड संख्या 3 से सीमा एडवोकेट ने आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत किया। 

 पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर 3 से 10 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसी पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। इन पदयात्राओं को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। पदयात्राओं के जरिये लोगों को दिल्ली में हुए आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए जनहित कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी अब मुखर होकर आंदोलन और पद यात्राएं कर रही है।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिकंदराराऊ में गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। 

जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव जनपद के प्रत्येक वार्ड और सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में लड़ेगी। इसी के लिये जन जागरूकता पैदा करने एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बनाने के लिये गंदगी के खिलाफ  जन जागरूक यात्राओं का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। उन्होंने बताया कि आम जनता को वर्तमान सरकार की विफलताओं से परिचित करवाया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी निकाय चुनाव के लिये नगर पालिका परिषद, टाउन एरिया, नगर पंचायत सहित सभी वार्डों में प्रत्याशियों के चयन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवि दुबे,  कोषाध्यक्ष रोहिताश त्रिवेदी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिमोहन सारस्वत, नीरज कुमार, डॉ केदार वर्मा, अजीता भारद्वाज एडवोकेट, सीमा एडवोकेट , आदित्य बघेल, प्रमोद कुमार , अमर सिंह प्रधान, कुमार पाल सिंह , राजेश यादव, सूबेदार आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...