कांग्रेश पूरे दम के साथ लड़ाई हुई नगर पालिका चुनाव

 कांग्रेश पूरे दम के साथ लड़ाई हुई नगर पालिका चुनाव

सिकंदराराऊ

 नगर पालिका परिषद एवं पुर्दिलनगर नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सिकंदराराऊ एवं पुर्दिलनगर की नगर कमेटी एवं वार्ड अध्यक्षों  की संयुक्त बैठक  की। अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रपाल सैलानी की पत्नी श्रीमती निर्मला सैलानी ने की। वहीं संचालन जिला उपाध्यक्ष नावेद खान ने किया। 

जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ नगर पालिका परिषद  और नगर पंचायत का चुनाव लड़ेगी । सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद एवं पुर्दिल नगर नगर पंचायत का चेयरमैन प्रत्याशी एवं वार्ड सभासद के प्रत्याशी वही होंगे । जिन्हें यहां की नगर कमेटी अनुमोदित करेगी। प्रयास रहेगा कि जिताऊ और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाए । जिसके लिए पार्टी की ओर से भी सर्वे किया जाएगा। पंचायत के चुनाव में प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रचार प्रसार के लिए आएंगे। पूरा संगठन एकजुटता और मजबूती के साथ चुनाव लड़ायेगा। 

जिला अध्यक्ष ने नगर कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्षों से कहा कि वह मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोगों से संपर्क करें । जनमानस के सुख दुख में सहभागी हों। यह चुनाव पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी का भविष्य भी तय  करेगा। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य में लग जाए। स्थानीय पदाधिकारी स्वयं मुझे एवं जिले के किसी भी पदाधिकारी से जो मदद चाहेगा ,उसके लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ खड़ा हूं। नगर का कोई भी पदाधिकारी या साथी जब मेरी आवश्यकता समझे, मैं उपस्थित होऊंगा । 

बैठक में वार्ड सभासद प्रत्याशी के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने आवेदन भी जिला अध्यक्ष को सौंपे । 

आभार कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अखलाक भारती ने प्रकट किया। बैठक को चेयरमैन श्रीमती सरोज देवी ने भी संबोधित किया। 

बैठक में साकिर कुरेशी , निखिलवर्ती पाठक , प्रदीप जादौन , राशिद कुरैशी, सभासद सगीर, अब्दुल्लाह कुरेशी, गफ्फार कुरेशी , शादाब कुरेशी ,अयूब नेताजी, अशफाक कुरैशी, सेवादल जिला चीफ मुन्ना लाल शर्मा , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक, भोला पंडित, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु कुमार, बिलाल, फरदीन बिलाल, आयुष सैलानी , अब्दुल गफ्फार , कासिम मोहम्मद, अदनान, जीशान, मोहम्मद जैद , मोहम्मद आसिफ ,रोहित कुमार , शाहरुख, आसिफ कुरेशी, सद्दाम, फरमान , नदीम, शहबाज , सहाना आदि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2