लम्बी कूद में रजत, गोला फेंक में रेनू प्रथम ब्लाक स्तरीय ब्लाक स्तरीय बाल मिनी क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित

 लम्बी कूद में रजत, गोला फेंक में रेनू प्रथम

ब्लाक स्तरीय ब्लाक स्तरीय बाल मिनी क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित


अलीगंज- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई ब्लाक स्तरीय बाल मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इण्टर कालेज के क्रीडा मैदान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, बीएसए संजय सिंह एवं एबीएसए सुरेन्द्र कुमार अहिरवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। वहीं प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड में बालिका वर्ग में विभू प्रथम, बालक वर्ग में आशीष प्रथम। इसी प्रकार 100 मीटर में रेनू एवं पिंकू प्रथम, 200 मीटर दौड में रागिनी एवं श्याम प्रथम, 400 मीटर में रामतीर्थ एवं पूजा प्रथम रहीं। वहीं कबडडी बालिका वर्ग में कैला एवं बालक वर्ग में बिल्सड प्रथम स्थान न रहा। वहीं गोला फेंक में रेनू एवं सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लम्बी कूद में रजत एवं बालिका वर्ग में सुर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इस मौके पर बोलते हुए सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि खेलों से बच्चो में सर्वांगीण विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्विक विकास के लिए तमाम तरह से योजनाएं चला रही है, जिससे बच्चों को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा0 अशोक रतन शाक्य, दिनेश कुमार, सत्यप्रताप सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, अशोक पाल सिंह चौहान, अजय कुमार मिश्रा, दनवीर सिंह, प्रवेश कुमार, मुरारी बघेल, रामकुामर पाल, योगेश शर्मा, मो0 इकबाल, अंकुर गुप्ता, शुभम गुप्ता, सुखपाल सिंह, अशोक कुमार, शिवगौरव दीक्षित, अवनीश तोमर, सुधीर चौहान, रूप सिंह, आकाश दीक्षित, भानु प्रताप सिंह, राजेश कुमार, शीतल सिंह, संजीव कुमार, प्रभाकर सिंह, रामकुमार, जुबैर मियां, संजीव यादव, विशेष कुमार, अशोक यादव सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2