किराए पर लाई गई ईको कार से साइलेंसर चोरी
एटा से बुधवार को किराए पर ईको कार लाकर उसका साइलेंसर चोरी कर लिया। हंगामा होने पर लोगों द्वारा कार में नया सायलेंसर लगवा दिया गया। चोरी की घटना को लेकर मामला कोतवाली पहुंच गया। पीड़ित कार स्वामी द्वारा कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है।
कोतवाली पर घटना की जानकारी देते हुए धर्मवीर सिंह राठौर निवासी एटा ने बताया कि सुबह एक महिला समेत चार लोग उनकी ईको कार सिकंदराराऊ के लिए किराए पर लेकर आए। उसके बाद मुझको मकान के बाहर कुछ देर तक बैठाने के बाद चाय पिलाने ले गये। जब मैं वापस आया तो देखा कि इनके मकान के बाहर खड़ी मेरी ईको कार का सायलेंसर गायब था। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा होने के बाद उक्त लोगों ने कार में नया सायलेंसर डलवा कर फैसला नामा लिखवा लिया है। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें