10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश , 3 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश , 3 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिकंदराराऊ

 कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में सोमवार की शाम को घर पर अकेली पढ रही 10 वर्षीय बालिका को तीन नामजदों ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । तत्पश्चात शिकायत करने उनके घर गई पीड़ित बालिका की मां के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट बालिका की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई है। 

पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 7 नवंबर की शाम करीब 6:00 बजे वह गोबर डालने के लिए गई थी। उस समय उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, जो अपनी किताब पढ़ रही थी। तभी पप्पू पुत्र नेत्रपाल, वीरेश एवं लवकुश पुत्रगण पप्पू निवासी समोखर बरई शाहपुर घर के अंदर घुस आए और पीड़िता की पुत्री को अकेला देखकर बुरी नियत से दबोच लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की । पीड़िता की पुत्री की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले । जब पीड़िता की मां  घर पहुंची तो बालिका ने उसे पूरी घटना बताई । घटना की शिकायत करने के लिए वह आरोपियों के घर गई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट कर दी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2