सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दहेज की मांग पूरी न होने पर  जेठ व जेठानी ने विवाहिता उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 दहेज की मांग पूरी न होने पर  जेठ व जेठानी ने विवाहिता उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकंदराराऊ

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कोठी में पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

रूप सिंह पुत्र गजराज सिंह निवासी कदमपुर थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ ने सिकंदराराऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैंने अपनी पुत्री सीमा देवी उम्र करीब 26 वर्ष की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व पंकज पुत्र स्व0 कल्लू राजपूत निवासी नगला कोठी थाना सिकंदराराऊ हाथरस के साथ पर्याप्त दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज से की थी। मेरी दूसरी पुत्री प्रीती की शादी भी इसी परिवार में अतेन्द्र को हुई है। मेरा दामाद पंकज अपने अन्य भाईयों के साथ नासिक में काम करता है। घर पर उसका वडा भाई प्रमोद रहता हैं। यह लोग मेरी दूसरी लड़की प्रीती को भी तरह तरह से परेशान करते थे तो वह गाँव में ही अपने पति के साथ अलग रहने लगी। शादी के बाद से मेरी पुत्री सीमा देवी को उसका जेठ प्रमोद तथा जिठानी अनीता व गुडिया दहेज के लिये परेशान करते थे तथा अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रूपये की मांग करते थे। मेरी पुत्री सीमा इसी बात को लेकर अत्यधिक परेशान रहती थी। दिनांक 08.11.2022 को समय करीब 09.00 बजे रात्रि सूचना मिली कि मेरी पुत्री सीमा देवी पत्नी पंकज की उसके जेठ प्रमोद व जिठानी अनीता व गुडिया ने गला घोटकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना मैंने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ नगला कोठी आकर 112 नंबर पर की है। मेरी पुत्री का शव उसके घर नगला कोठी में रखा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...