सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगन्ज : नगर के प्रतिष्ठित संस्थान जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल

 अलीगन्ज : नगर के प्रतिष्ठित संस्थान जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल




अलीगन्ज में आज  विद्यालय काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रिसिपल त्रिपुरेश कुमार पांडेय ने चयनित छात्रों को कर्तव्यनिष्ता की शपथ दिलवायी! कक्षा 11 से अाशीश को स्कूल हेड ब्वाय, अन्शिका शाक्य को हेड गर्ल, अन्श को वाइस हेड ब्वाय व अनुश्का को वाइस हेड गर्ल चुना गया।इसके अलावा सभी सम्बन्धित हाउस के के कप्तान के रुप मे अमन गुप्ता,मन्गलेश्वर, युवराज, राघव्,आदित्य्,आर्यन्,शिवान्श्,अरुन्,काजल्,स्वेता,पलक्, श्रिश्ठी, साक्षी, अदिति, उजवल्ला चुने गये !! विद्यालय के उप प्रबंधक श्री यश जी   तथा प्रधानाचार्य श्री त्रिपुरेश पांडेय जी ने चयनित छात्रों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम को पुरे हर्शोउल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूल की सीनियर और जूनियर विंग के हेड बॉय और हेड गर्ल को उनके पद की शपथ दिलाई  के निदेशक  श्री यश जी ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी का अहसास जितना जल्दी हो जाए, उतना अच्छा रहता है। इसका फायदा उन्हें जीवन के हर मोड़ पर मिलता है। प्रधानाचार्य त्रिपुरेश पांडे ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें देश की बागडोर संभालनी है। बचपन में ही उन्हें ऐसी जिम्मेदारी देने से वे देश की बागडोर संभालने के योग्य बन पाएंगे।प्रधानाचार्य श्री पांडे जी ने बताया कि  18/11/2022 को  विद्यालय में लोकतंत्र के महत्व को समझाते हुए वोटिंग मशीन से लाइव वोटिंग का आयोजन किया गया था! जिसमें विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल के लिए वोटिंग की गई।

हेड बॉय के लिए आशीष एवं निखिल ने नामांकन किया जबकि हेड गर्ल के लिए अंशिका गुप्ता, खुशी दुबे, कनिष्का, रिया एवं अंशिका शाक्य ने नामांकन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुल्तान सिंह यादव जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य श्री टी के पाण्डेय जी ने बच्चों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान था! । इस अवसर पर कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 तक के बच्चों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बड़े ही उत्साह के साथ किया था।

वोटिंग का परिणाम,आज बुधवार को विद्यालय प्रार्थना सभा में घोषित किया गया तथा शपथ ग्रहण सभा के आयोजन के बाद सभी को सम्बन्धित जिम्मेदारियो से अवगत कराया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण ,प्रबंधक श्री सुल्तान सिंह जी प्रबंधिका श्री मती सुधा यादव जी , उप निदेशक श्री यश जी , प्रधानाचार्य त्रिपुरेश पांडेय, प्रदीप , दीपक , विनय गुप्ता , अनुभव, शिल्पी, शिवानी, शौर्य वर्धन, अभयदीप ,अभय चौहान , ललित पाठक,रमा,मंदाकिनी ,नीलम, ममता, पुजा, ज्योति शिवानी,अज़हरुदीन,आदिल, अभिषेक आदि मौजूद थे!!!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...