अलीगंज प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ संपन्न। इस समारोह में 75 युवक-युवतियां की शादियां हुई। नवदम्पति को सांसद मुकेश राजपूत, विधायक पुत्र जीतू राठौर एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा0 अशोक रतन शाक्य, ने आशीर्वाद देकर उज्जवल दाम्पत्य जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।नगर के मैनपुरी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 86 रजिस्ट्रेेशन किए गए थे, जिसमें से अलीगंज विकास खण्ड 40, जैथरा से 31, नगर पंचायतों के 4 युवक-युवतियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चरण एवं हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सभी जोडों को पुरोहितों द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया।
इस मौके पर बोलते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निःशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कराकर गरीब परिवार की बेटियों को सम्मान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि जीतू राठौर, ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य, डीसी मनरेगा, एपीओ अमरदीप तिवारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण प्रियांशु, ग्राम विकास अधिकारी, तथा एडीओ उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें