सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बच्चों के लिए जितनी पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, उतना ही जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है: एसडीएम

 बच्चों के लिए जितनी पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, उतना ही जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है: एसडीएम

सिकंदराराऊ।

 स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। बच्चों के लिए जितनी पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, उतना ही जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है। बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर भी पर्याप्त ध्यान दें इससे सर्वांगीण विकास होता है ।

 उक्त बातें बेसिक शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी ने जीटी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में कहीं।

बेसिक शिक्षा परिषद के ब्लॉक 

स्तरीय एकदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार, विजयवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष एवं कृष्ण कांत कौशिक महामंत्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर एवं मशाल जलाकर किया। 

विशिष्ट अतिथि उदित कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें निखारने की।

प्रतियोगिता में ब्लॉक के 42 विद्यालयों के 304 छात्र -छात्राओं ने  प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर, 100 मीटर, 200मीटर दौड़,  खो -खो एवं कबड्डी वहीं जूनियर स्तर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ के अलावा लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, 4×100 रिले दौड़, खो-खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में  आयोजित की गईं । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 इस दौरान प्रवीन सोमानी,धर्मेन्द्र पाल सिंह, पंकज गौतम, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, कर्दम सिंह, बिक्रम सिंह, अमित द्विवेदी, नीलम शर्मा, राजेश कुमार, दिनेश यादव, मनोज चौहान, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र चौहान, हरजीत सिंह, वेदप्रकाश, दीपक उपाध्याय, अखलेश कुमार, मुनेश शर्मा, महेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...