सिकंदराराऊ पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना पुलिस द्वारा 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 900 ग्राम नशीला पदार्थ व एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों बबलू कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप निवासी बाबा कॉलोनी धनीपुर मंडी थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ व सफीक पुत्र स्व0 हबीबुर्ररहमान निवासी मौहल्ला बेरिया कोंडिया गंज थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़
को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 900 ग्राम नशीला पदार्थ व एक मोटरसाईकिल बजाज प्लसर नंबर UP81BC3378 बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें