मामूली विवाद को लेकर युवक को दी तालिबानी सज़ा,

  मामूली विवाद को लेकर युवक को दी तालिबानी सज़ा,



युवक को खंभे से बांधकर गांव के ही आरोपियों ने की जमकर मारपीट,पीट - पीट कर युवक को किया लहूलुहान ,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

-यूपी के एटा जिले में आलू खोदने के विवाद में मामूली कहासुनी पर 22 वर्षीय युवक के साथ गांव के ही आरोपियों ने खंभे से बांधकर तालिबानी सजा दी। जिसमें 22 वर्षीय युवक सर्वेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने  108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया ।जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर बताई है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।


*वीओ*- मारपीट का मामला एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तिगरा का है ।जहां भीमसेन, नेम सिंह और नंदकिशोर ने 22 वर्षीय युवक सर्वेंद्र पुत्र रामगोपाल को घर से पकड़ कर उसे खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की ।मारपीट के दौरान घायल सर्वेंद्र अपनी जान की भीख मांगता रहा लेकिन दरिंदगी सारी हदें पार करते हुए आरोपियों ने युवक को लहूलुहान कर दिया। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वही स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल का पिता रामगोपाल पहुंचा जिसने जैथरा थाना पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर बताई है,

घायल युवक के पिता रामगोपाल ने बताया कि उनका बेटा सर्वेंद्र घर पर मौजूद था तभी नामजद आरोपी आ धमके और उसे जबरन पकड़ कर ले गए जिसके बाद उसे एक खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की लहूलुहान अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए पीड़ित थाने पहुंचा जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट है।


घटना पर थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया की मारपीट की घटना तिगरा गांव की है सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची है अभी तक थाना स्तर पर तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर प्राप्त होते ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


बाइट- रामगोपाल -- घायल सर्वेंद्र का पिता

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2