खंड विकास कार्यालय से बंदूक के बल पर डरा धमका का टेंडर पेट का तथा सरकारी दस्तावेज लूटने का आरोप, वीडीओ ने कराई रिपोर्ट दर्ज
जीटी रोड स्थित विकास खंड कार्यालय से कर्मचारी को बंदूक के बल पर डरा धमका कर टेंडर पेटिका को उठाकर तथा सरकारी दस्तावेज लूट लिए गए। मामले में खंड विकास अधिकारी ने दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीडीओ इंद्रसेन नाथ ने आरोप लगाया है विकास खण्ड सिकन्दराराऊ कार्यालय से शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे अशोक कुमार पुत्र तुर्रम सिंह निवासी कचौरा एवं पप्पू पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम टोली विकास खण्ड सिकन्दराराऊ से कुछ अज्ञात बंदूकधारी लोगों के साथ मिलकर सफाईकर्मी प्रेमदास को धमका कर टेंडर पेटिका एव लेखाकर के महत्वपूर्ण दस्तावेज विकास खंड कार्यालय सेउठा ले गए। उस समय कार्यालय में तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जमील खान भी मौजूद थे। संपूर्ण घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। कोतवाली पुलिस ने डरा धमका कर टेंडर पेटिका तथा सरकारी दस्तावेज लूटकर ले जाने के आरोप में नामजदों सहित अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि खंड विकास कार्यालय से कर्मचारी को डरा धमकाकर टेंडर पेटिका व सरकारी दस्तावेज लूटकर ले जाने की रिपोर्ट वीडीओ की तहरीर पर नामजदों तथा अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।


एक टिप्पणी भेजें