आवारा गोवंश से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका कराएगी अस्थाई गौशाला का निर्माण
नगर में जल्द ही अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को पालिका के ईओ ने पुरानी तहसील रोड स्थित सब रजिस्ट्रार व तहसील कार्यालय के पुराने भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के लिए जेई पारुल दीक्षित व लेखाकार कपिल कुमार के साथ पहुंचे ईओ श्रीचंद ने बताया कि बड़ी संख्या में गोवंशों के रखरखाव के लिए पुरानी तहसील स्थित पुराने तहसील कार्यालय तथा सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन का चयन किया गया है। इसके लिए चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के बाद साफ सफाई करा कर अस्थाई गौशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें लगभग 500 गोवंश रह सकेंगे। वही नगर पालिका द्वारा भारी मात्रा में गोवंशों को सुख सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। गोशाला निर्माण को लेकर कस्बे के लोगों में हर्ष है। ग्रामीणों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी की इस कार्य की जमकर सराहना की है।


एक टिप्पणी भेजें