सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर बच्चों को दिलाई गई शपथ

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर बच्चों को दिलाई गई शपथ

सिकन्दराराऊ

 स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समस्त भैया बहनों को  संविधान दिवस पर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

 हम सबको संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए उनका आदर सम्मान करना चाहिए प्रत्येक देश समाज संस्था के कुछ नियम होते हैं । उन नियमों के अंतर्गत कार्यपद्धति होती है। उस कार्य पद्धति के अनुसार चल करके हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं यदि हम अपने संविधान के नियमों का अपने दैनिक व्यवहारिक जीवन में पालन करते हैं तो हमारा राष्ट्र उन्नति को प्राप्त होता है।

 इस अवसर पर समस्त भैया बहनों को शपथ दिलाई गई कि मैं भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखूँगा, जो विधि द्वारा स्थापित है तथा भारत की सार्वभौमिकता तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखूँगा तथा अपने  संस्था के प्रति निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से तथा बिना भेदभाव समर्पित रहूंगा। आप  सबको जान करके हर्ष होगा कि दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा माध्यमिक परिषद शिक्षा विभाग ने प्रदेश राज्य की समस्त माध्यमिक विद्यालयों का मूल्यांकनकिया गया है । विद्यालय का भवन ,संसाधन की उपलब्धता ,शिक्षण व्यवस्था,बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रो का स्थान, नवीन प्रवेश के आधार पर ,शिक्षक तथा छात्र के अनुपात आदि के आधार पर राज्य के 27759 विद्यालयों में से राज्य स्तर पर 309 वीं रैंक तथा जिले के 348 विद्यालयों में से दूसरी रैंक प्राप्त की है। समस्त  विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। 

इस अवसर पर प्रवीण वाष्णेय,विनोद गुप्ता,नीरज वैश्य,  कृष्ण चंद्र शर्मा , रक्षपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह जादौन  सतीश चंद्र, विजेंद्र शर्मा ,महेन्द्रपाल सिंह, राजीव राजपूत, सुनील कुमार शर्मा, कृपाल सिंह, महिपाल सिंह, अजय कुमार, गवेन्द्र सिंह ,अजीत सिंह, सुमन मल्होत्रा,  मुकेश कुमार ,सुधा सिंह, ललित ,नरेंद्र कुमार,  जागृति गर्ग, मुकेश कुमार राजपूत , ममता सिंह, राजकुमार ,नेहा चौहान एवं समस्त भैया बहन हर्ष व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...