सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लाखों की चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, 5 लाख नगद व 45 लाख के जेवरात वरामद, एस एस पी ने की खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा।

 *एटा ब्रेकिंग


 लाखों की चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, 5 लाख नगद व 45 लाख के जेवरात वरामद, एस एस पी ने की खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा।


एंकर  खबर जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर कस्बे से है, जहां पुलिस, जनपदीय एसओजी एवं इंटेलिजेंस विंग टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 07 दिन पूर्व मोहल्ला कायस्थान में व्यापारी के घर हुई चोरी का सफल अनावरण किया है, दो अभियुक्त चोरी के माल (नगदी एवं आभूषणों), एवं घटना में प्रयुक्त कटर सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है,व्यापारी के घर कार्य करने वाले बिजली मिस्त्री ने अपने मित्र के साथ मिलकर  घटना को अंजाम देने का काम किया है,

 तम्बाकू के व्यवसायी अभिषेक सिंह पुत्र गजेंद्र निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा व थाना राजा का रामपुर ने थाना राजा का रामपुर को सूचना दी की उनके माता-पिता  दिनांक 19 नबम्बर  को अपनी बेटी प्राची के पास ग्वालियर गए थे। दिनांक 20/21.11.2022 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर नगदी एवं आभूषण चोरी कर लिए है। इस सूचना पर थाना का राजा का रामपुर पर मुअस0- 91/2022 धारा 457, 380 भादवि0 पंजीकृत किया गया।


जिले के पुलिस कप्तान उदयशंकर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि  मुनेन्द्र बिजली मिस्त्री है और वह पंचायत घर तथा अभिषेक सिंह के घर बिजली देखरेख का काम किया करता था।बिजली देखरेख के लिए मुनेन्द्र का वादी के घर रोजाना का आना जाना था, जिस कारण वह वादी के परिवार का विश्वासपात्र बन गया था। मुनेन्द्र के विश्वासपात्र होने के कारण वादी के परिजन अक्सर उसके सामने ही रुपए पैसे का लेनदेन कर लिया करते थे जिससे मुनेन्द्र को  आभूषण एवं नगदी कहां रखी रहती है इसकी पूरी जानकारी हो गई थी,रुपये एवं आभूषणो को देख कर मुनेन्द्र के मन मे लालच आ गया था, विश्वासपात्र होने के कारण मुनेन्द्र को इस बात की खबर हो गयी थी कि व्यवसायी के परिजन ग्वालियर जाने वाले वाले हैं, जिसके बाद मुनेन्द्र ने अपने मित्र गौरव के साथ मिलकर अभिषेक सिंह के घर चोरी करने की योजना बनाई,बिजली मिस्त्री होने के कारण मुनेंद्र के पास एक लोहे के मोटे तार काटने वाला कटर था, परिजनो के ग्वालियर जाने के बाद मुनेंद्र ने गौरव के साथ मिलकर उसी कटर से घर के ताले काटकर घटना को अंजाम दिया था।


वाइट उदयशंकर सिंह

पुलिस कप्तान

   एटा,



लोकेशन एटा

रिपोर्टर अजय चौहान

मोबाइल8006337206

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...