अम्बेडकर पार्क सिकंदराराऊ में आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाओ-गंदगी हटाओ अभियान चलाया

 अम्बेडकर पार्क सिकंदराराऊ में आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाओ-गंदगी हटाओ अभियान चलाया


सिकंदराराऊ

 अम्बेडकर पार्क सिकंदराराऊ में आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाओ-गंदगी हटाओ अभियान चलाया। 

 जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह बघेल के निर्देशानुसार दोपहर 02:00 बजे से अम्बेडकर पार्क में आम आदमी पार्टी द्वारा झाड़ू चलाओ-गंदगी हटाओ अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 'झाड़ू चलाओ गंदगी भगाओ ' जैसे नारे लगाते हुए पार्क की सफाई की और नगर पालिका सिकंदराराऊ में अच्छे स्कूल,अच्छे अस्पताल,साफ सफाई के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय, विमल कुमार, आकाश,सचिन कुमार,जितेंद्र गौतम, चुरामन सिंह, चौधरी परशुराम, शकील पहलवान, प्रांशु, कुंवर पाल, गुड्डू कुमार,समीर, पवन, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2