सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव विवाह के अवसर पर भक्ति में लीन हो पर झूमे श्रद्धालु

 शिव विवाह के अवसर पर भक्ति में लीन हो पर झूमे श्रद्धालु

सिकंदराराऊ

नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी जागरण मंडल के पंडित अरुण पचौरी एवं सोमेश भारद्वाज द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर जहां मंदिर में शिवालय का अदभुत श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर प्रांगण दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। भगवान शिव व पार्वती तथा राधा कृष्ण एवं माता दुर्गा की मनोहारी झांकियों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समस्त श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे। 

श्री बालाजी जागरण मंडल के कलाकारों द्वारा आधुनिक वाद्य यंत्रों पर संगीतमय शिव पार्वती विवाह का गुणगान किया। उन्होंने अपने अनोखे भजनों द्वारा क्षेत्रवासियों को बांधे रखा।

कथा के दौरान  पंडित अरुण पचौरी ने कहा कि भगवान शंकर जन मानस के सभी कष्टों को हर लेते हैं । जो जीव भगवान शंकर की उपासना करते हैं, उनका हर लोक में कल्याण है। भक्तों को चाहिए कि वह भगवान शिव का चिंतन जरूर करें। अनादि अनंत भगवान शिव कण कण में विराजमान हैं जिनकी उपासना और पूजा से जीव को मोक्ष प्राप्त होता है। शिव पशुपति हैं, मतलब सभी जीवों के देवता भी हैं, तो सारे जानवर, कीड़े-मकोड़े और सारे जीव उनकी शादी में उपस्थित हुए। यहां तक कि भूत-पिशाच और विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में मेहमान बन कर पहुंचे।

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिव के साथ सारी विषमता है। वे औघड़ हैं, आशुतोष हैं, देवों में महादेव हैं, रुद्र हैं, गृहस्थ हैं, महायोगी हैं, त्यागी और तपस्वी हैं, पिता है, गुरु हैं, मृत्यु हैं, जीवन हैं। भारतीय होने का अर्थ है शिव को जानना। उनके जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है। उनकी आराधना से मोक्ष मिलता है। वे ज्ञान का वेद हैं, वे रामायण के प्रणेता हैं, संगीत के स्वर हैं । उनमें नृत्य वास करता है, जीवन को गति मिलती है। वे  ऋषियों के गुरु हैं, देवताओं के रक्षक हैं। भारत ही नहीं विश्व के अन्य अनेक देशों में भी प्राचीनकाल से शिव की पूजा होती रही है। इसके अनेक प्रमाण समय-समय पर प्राप्त हुए हैं।

 कथा के बाद मंच पर भगवान शिव पार्वती की महाआरती की गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान मुनेश चतुर्वेदी एवं आशा चतुर्वेदी ने विधिविधान के अनुसार आचार्य के पावन सानिध्य में भगवान आशुतोष एवं माता गौरी की पूजा अर्चना की। 

आयोजकों द्वारा पंडित अरुण पचौरी एवं सोमेश भारद्वाज का पटका उढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर किशन स्वरूप चतुर्वेदी,  रमेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, अरविंद शर्मा एडवोकेट, तरुण चतुर्वेदी,  आलोक उपाध्याय , आशुतोष मिश्रा, अशोक उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, राजेश शर्मा, बीके शर्मा , योगेश उपाध्याय , विजयवर्ती पाठक, कमलेश शर्मा, देवेंद्र दीक्षित शूल, विशाल वार्ष्णेय, इंद्रदेव पालीवाल, शरद शर्मा, अवनीश यादव, नीरज बघेल, रितेश पांडेय ,शशांक दीक्षित , उत्कर्ष पाठक, विशाल पचौरी, रवि उपाध्याय, दुर्गेंद्र तिवारी , अर्पित उपाध्याय, हर्षित चतुर्वेदी , वैभव गुप्ता, टिल्लू , अशोक दीक्षित, सुमित उपाध्याय, हरेंद्र दीक्षित  आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...