एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा रविवार को लगाया जाएगा नाक, कान, गला की जांच का निःशुल्क कैंप
रविवार को एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स सिकन्द्रराराऊ के सौजन्य से अलीगढ़ के मशहूर डा०जितेन्द्र वार्ष्णेय के द्वारा नाक,कान,गला का दूरवीन विधि द्वारा निशुल्क जांच कैंप बगिया वारहसैनी में लगाया जाएगा। कैंप की तैयारियों को लेकर एक बैठक ह्यूमन राइट्स के नगर अध्यक्ष सचिन वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुई ।
बैठक में सचिन वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स, सूरज वार्ष्णेय नगर महासचिव ह्यूमन राइट्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष, विकास वर्मा, पंकज गुप्ता, पीयूष माहेश्वरी, लक्की मोहन वार्ष्णेय,विक्रम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें