आग का गोला बनी दिल्ली से एटा जा रही रोडवेज बस

 आग का गोला बनी दिल्ली से एटा जा रही रोडवेज बस


सिकंदराराऊ

 गत रात्रि एटा रोड पर दिल्ली से आ रही रोडवेज बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई । दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

एटा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से एटा जा रही थी। रात्रि 2:00 बजे करीब  जैसे ही बस सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे निकली तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से यात्रियों ने बस से खुद कर जैसे-तैसे जान बचाई। घटनास्थल पर दमकल एवं पुलिस पहुंच गई । दमकल ने धू धू कर जल रही बस की आग को बुझाया। आग में जलकर बस बुरी तरह से स्वाह हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2