सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सिकंदराराऊ का आकस्मिक निरीक्षण

 अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सिकंदराराऊ का आकस्मिक निरीक्षण

सिकंदराराऊ

 अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार द्वारा  शनिवार की देर शाम थाना सिकंदराराऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निरीक्षक अपराध थाना सिकन्द्राराऊ श्री सुरेश बाबू एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मलखाना, थाना परिसर का भ्रमण किया गया ।  निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया ।  अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर दिन व रात में चैकिंग कर फ्लाई सीट में दर्ज कराने तथा थाने की बेहतर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात थाने पर नियुक्त उप-निरीक्षकगणों के साथ मीटिंग कर जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढीकरण व अपराध नियंत्रण एवं आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसी क्रम में लंबित विवेचनाऐं विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों, थाने के टॉप-10 अपराधियों, भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया आदि की सूची बनाकर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में महिला बीट पुलिसिंग (मिशन शक्ति) के बारे में बताया कि महिला बीट अधिकारी अपनी-अपनी बीट का भ्रमण करें एवं अपने बीट क्षेत्र में पडने वाले गांव, मोहल्लों में जाकर महिलाओं, बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याऐं सुनें एवं चौपाल, मीटिंग का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं को शासन की विभिन्न महिला कल्याण सम्बन्धी योजनाओं एवं सुरक्षा सम्बन्धी संबंधी चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं महिला हेल्प लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वॉड, डायल-112 आदि  के बारे में जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा एंटी रोमियों टीम के कार्यों की समीक्षा की गई । आपराधिक घटनाओं के प्रभावी रोकथाम हेतु दिन व रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नियमित रूप से गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...