जनता दरबार में समस्याएं सुनकर सांसद ने कराया मौके पर निस्तारण

 जनता दरबार में समस्याएं सुनकर सांसद ने कराया मौके पर निस्तारण

सिकंदराराऊ

नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जनता दरबार लगाकर सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने जन समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका निस्तारण कराया। इस दौरान उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, सीओ ब्रह्म सिंह, क्राइम निरीक्षक सुरेश बाबू ,अधिशासी अधिकारी श्रीचंद मौजूद रहे। 

सांसद ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण का निर्देश दिया। फरियादियों ने पुलिस, राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य के अलावा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। उन्हें सांसद ने समस्या समाधान का भरोसा दिया तथा कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गिरीश मोहन गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, तेजवीर सिंह सिसोदिया, देवदत्त वर्मा, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2