भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक सभा का आयोजन
भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव कीअध्यक्षता व हसरुददीन शाह के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने समिति के संरक्षक व दंत चिकित्सक डॉ.रहमानी व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील यादव सराय की माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
भाईचारा सेवा समिति ने मृतकों की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवारों को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में राकेश शेखावत, देवा बघेल, आनंद वर्मा, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट,बीरेंद्र सिंह, हेमंत माहेश्वरी, पादरी राजपाल सिंह, डॉ विमलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, संजीव कुमार, वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव,पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बघेल, इरफान खान, जाकिर भारती आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें