तमंचे की बट तथा रौड से प्रहार करके एक युवक को किया घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर में रविवार की दोपहर को 3 लोगों ने तमंचे की बट तथा रौड से प्रहार करके एक युवक को घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
अंशु कुमार पुत्र रिशिपाल सिंह निवासी गांव लिहा आलमपुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह बाहर रहकर पढ़ाई करता है। अर्चित कुमार पुत्र रमेश गुप्ता निवासी गांव लिहा आलमपुर ,विशाल पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी गांव खिजरपुर , यशवीर सिंह पुत्र गजेंद्र निवासी गांव नीजरा गोकुलपुर उससे किसी बात को लेकर रंजिश मानते हैं और फोन पर मारने की धमकी देते रहते हैं। रविवार को वह बाजीदपुर से अपने गांव वापस आ रहा था रास्ते में तीनों आरोपी मिल गए। जिनके हाथों में तमंचा और लोहे की रॉड लगी हुई थी। आरोपियों ने अंशु कुमार से गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।


एक टिप्पणी भेजें