हाईवे पर एलपीजी गैस कैप्सूल पलटने से रात भर रहा जाम

 हाईवे पर एलपीजी गैस कैप्सूल पलटने से रात भर रहा जाम




 बाईपास से डायवर्ट होकर निकले वाहन

कई किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की कतारें

सिकंदराराऊ 

बीती रात एटा रोड पर मंडी सब्जी के निकट अनियंत्रित होकर एक गैस कैप्सूल हाईवे पर पलट गया । जिससे दोनों और कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। वाहनों की कतार लगने से यातायात अवरुद्ध हो गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। अभी तक जाम नहीं खुल सका है। गैस कैप्सूल में एलपीजी गैस भरी होने के कारण रेस्क्यू टीम का इंतजार किया जा रहा है। विभागीय टीम पहुंचने के बाद कैप्सूल को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया जाएगा। यातायात अवरुद्ध होने पर वाहन रूट डायवर्ट कर के बाईपास से कासगंज होते हुए एटा के लिए निकाले जा रहे हैं । रात 1:30 बजे हुए हादसे के बाद से सुबह 9:00 बजे तक यातायात अवरुद्ध बना हुआ है। घंटों यातायात अवरुद्ध होने से अलीगढ़ एवं एटा की ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जाम में फंसे हुए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2