दर्जनों लोगों के वोट काटे जाने से वार्ड संख्या 21 के लोगों में रोष व्याप्त, एसडीएम से मिले
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 21 में अवैध तरीके से अपात्र लोगों के वोट बढ़ाए जाने तथा पात्र लोगों के वोट काटे जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान से मिले और वार्ड में स्थाई रूप से निवासी लोगों के वोट काटे जाने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अपात्र उनसे वोट करके उनके काटे गए वोट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गए तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें