स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक के औचक निरीक्षण के दौरान फरार हुआ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक

 स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक के औचक निरीक्षण के दौरान फरार हुआ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक


रडियोलॉजिस्ट की गैर मौजूदगी में संचालित हो रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर


अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने दिए कार्यवाही के निर्देश


उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ बृजेश पाठक के द्वारा निरंतर प्रदेशभर के अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण निरंतर जारी है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा भी लगातार प्रदेश भर में अलग-अलग जगह औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ वीके सिंह अपनी टीम के साथ एटा जिले के अलीगंज कस्बे की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भांपने पहुंचे ही थे।कस्बे में प्रवेश करते ही अपर निदेशक की नजर संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पड़ी अपर निदेशक ने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण करना शुरू ही कर पाया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का अमला देखते ही अल्ट्रासाउंड कर रहा कर्मचारी मौके से फरार हो गया अपर निदेशक ने अल्ट्रासाउंड कर रहे कर्मचारी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि डॉक्टर पहले से ही फरार हो गए हैं। अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक और कर्मचारियों के मौके से फरार होने से अपर निदेशक  हैरत में पड़ गए। तत्काल नोडल अफसर डॉ राजेश कुमार शर्मा को अवगत कराया गया ।और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

मामले पर अपर निदेशक डॉ वीके सिंह ने बताया कि उनके द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक मौके से फरार हो गए निगरानी करने वाले नोडल अफसर को अवगत करा दिया गया है।संबंधित अल्ट्रासाउंड दिव्यांशी अल्ट्रासाउंड केंद्र के नाम से संचालित है अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक से सभी जरूरी दस्तावेज दिखाए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।


संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी करने वाले नोडल अफसर डॉ राजेश शर्मा ने बताया की ज्वाइंट डायरेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे थे। अल्ट्रासाउंड केंद्र पर रेडियोलॉजिस्ट मौके पर नहीं मिले फिलहाल अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं और सभी जरूरी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मामले की पूरी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2