जीडी इंटरनेशल स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर
नगर के जीडी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित यातायात जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष नवम्बर माह में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। यातायात माह का एक ही उददेश्य रहता है कि लोगों को वाहन चलाते समय क्या-क्या सावधानी बरती जाए। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेंट बहुत आवश्यक है। उन्होंने हैलमंेट पहने रहने से सिर में आने वाली गंभीर चोटों से बचा जा सकता है, जिससे वाहन चालक की जान भी बच सकती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों से कहा कि वह अपने चाचा, पापा, भाई, बहन सभी को यह बताएं कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करे। चौपहिया वाहन चलाने वाले के लिए सीटबैल्ट लगाना जरूरी है। सीटबैल्ट से लगे होने से बहुत से गंभीर दुर्घटनाओं से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस एवं सभी दस्तावेजों को साथ रखें।
इस अवसर पर प्रबंधिका सुधा यादव, यश यादव, प्रधानाचार्य तृपेश पाण्डेय, विनय गुप्ता, मंदाकिनी अग्रवाल, दीपक, प्रदीप, आदिल, विकास, अजरूददीन, फरहान, ललित पाठक, अभयदीप,अभय चौहान, अंकित, अभिषेक, ज्योति, पूजा, शिवानी, अंशू, नीलम, ममता, प्रशान्त, हेराम आदि शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें