वसूली करके लौट रही विद्युत टीम के साथ मारपीट, लाइनमैन ने दी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर

 वसूली करके लौट रही विद्युत टीम के साथ मारपीट, लाइनमैन ने दी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर

सिकंदराराऊ

 कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरी में विद्युत वसूली के लिए गए लाइनमैन व  विद्युत टीम के साथ  वापस लौटते समय दो लोगों ने  मारपीट कर दी । घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लाइनमैन द्वारा कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। 

लाइनमैन मुकेश कुमार 33 / 11 केवी बिजलीघर अल्हैपुर सिकंदराराऊ  पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। बुधवार को वह विद्युत टीम के साथ विद्युत राजस्व वसूली करने के लिए क्षेत्र के गांव नगला हरी गए थे। जब विद्युत विभाग की टीम गांव नगला हरी से वापस लौट रही थी। उसी समय केजीएन कॉलेज के पास प्रमोद कुमार वह राम खिलाड़ी निवासी गांव नगला हरी थाना सिकंदराराऊ द्वारा टीम को रोककर गाली गलौज तथा हाथापाई की गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कर दिया । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2