सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ के गांव सुजावलपुर में डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

 सिकंदराराऊ के गांव सुजावलपुर में डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

सिकंदराराऊ

भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे वार्ता करने एवं छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को संचालित योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से विकासखंड सिकंदराराऊ  की ग्राम पंचायत सुजावलपुर के महाराणा प्रताप इन्टर कॉलेज में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। ग्राम प्रधान, स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी से राजस्व संबंधी मामले जैसे चकरोड़ पर अवैध कब्जे, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को अभियान चलाकर तथा आपसी विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही परिवार का सर्वांगीण विकास सम्भव है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का नियमित रूप से टीकाकरण कराने तथा उनके शारीरिक व मानसिक विकास हेतु आहार में संतुलित पुष्टाहार शामिल करने का आवाहन किया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर लाभ ग्रामीण जनता को उपलब्ध कराने हेतु लेखपाल, एडीओ पंचायत सहायक को संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में उपस्थित लोगों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आवाहन किया। जिलाधिकारी ने गोद भराई योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार प्रदान किया तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से टीकाकारण कराने एवं बच्चे के उचित विकास हेतु भोजन में नियमित रूप से पौष्टिक आहार का शामिल करने के लिए कहा।

मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि चौपाल का मुख्य उददेश्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की यथास्थिति की जानकारी करना है कि उन्हें दिये जाने वाले लाभ मानक के अनुरूप प्राप्त हो रहे है कि नहीं। उन्होंने ग्रामीण जनता से शौचालयों का उपयोग करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि शौचालय का प्रयोग न करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती है, जिससे स्वास्थ्य तथा धन दोनों की हानि होती है। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिये पात्र है। वह उस योजना के लिये ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी के पात्र पाये जाने पर उन्हें योजना का लाभ अवश्य दिलाया जायेगा।

चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। चौपाल प्रांगण में कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, पंचायतीराज विभाग, पशुपालन विभाग, एनआरएलएम, दिव्यांगजन, सशक्तिकरण विभाग व अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी अवधेश यादव द्वरा किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी विधायक ने जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनता का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात् ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को शॉल तथा राधाकृष्ण की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, सीओ सिकंदराराऊ, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सिकंदराराऊ, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...