गांव फुलरई के पास अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने आधा दर्जन वाहनों में मारी टक्कर , 2 दर्जन लोग घायल
एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई के पास अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने गत रात्रि 12:00 बजे करीब आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मार दी ।जिससे लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल एवं प्राइवेट चिकित्सकों के उपचार कराया गया है। वाहन सवार गांव फुलरई के पास आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए आए थे।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई के पास सत्संग का आयोजन किया जा रहा है । सत्संग में शामिल होने के लिए वाहनों में सवार लोग आए हुए थे । उसी सम एटा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े आधा दर्जन वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से एक दूसरे में टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना में घायल राजू पुत्र सोनपाल सिंह, रोहित पुत्र राजू , कामिनी पुत्री अनिल कुमार , अनिल पुत्र गयाप्रसाद निवासी गण गांव असद उल्लापुर थाना अलीगंज एटा , सुखबीर पुत्र राजपाल निवासी बदायूं, अजय पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी चंदनिया क्वारसी अलीगढ़, लाखन सिंह पुत्र बृजलाल निवासी नगला ताल अलीगढ़, रवि पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी शीशियापाड़ा अलीगढ़ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । इनके अलावा करीब डेढ़ दर्जन लोग और घायल हुए हैं। जिनका प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया है ।





एक टिप्पणी भेजें