समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती
नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती को सपाइयों ने धरती पुत्रदिवस के रूप में मनाया। कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के अहाते में पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सपा नेता बबलू यादव ने कहा कि
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 10 अक्टूबर, 2022 को निधन के साथ ही राजनीति के एक युग का अवसान हो गया। लेकिन 'नेताजी' भले ही न रहे हों, लेकिन उनकी यादें, प्यार और स्नेह सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता रहेगा।
इससे पूर्व सपाइयों ने श्री यादव के छवि चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर अब्दुल बशीर कुरैशी, आरिफ सभासद, यामीन खान, अवधेश बघेल,हदीश कुरेशी, रहीश अब्बासी, राव सुरेश, अकबर कुरेशी, आरिफ, अशरफ कुरेशी, देवेन्द्र यादव, अशोक यादव प्रधान, हमीद, हिरदेश यादव, सतेंद्र यादव दादा, तारिक सेफी, शानू अब्बासी, सोनू यादव, विजय सक्सेना, जावेद अब्बासी, नजीर कुरेशी आदि थे।


एक टिप्पणी भेजें